सहर ....
दिन ढल जाता है युही कागज खरोचने में ....
पल निकल जाता है युही। .फुर्सत लगी थी जिन्हे कमाने में ...
सहर से शाम हो जाती है लेकिन लम्हा नहीं मिलता ....
तम्मनाए नहीं बुझती ...
और किनारा नहीं मिलता ....
सवारने आये थे ज़िंदगी लेकिन आग़ाज़ नहीं मिलता ...
दूर तक जाना है हमसफ़र नहीं मिलता ...
रातों से लड़ते है रोज़ करवटे बदल कर ...
लहू में रंगते है सपने .. हमे अकेला छोड़ कर ...
खुदा भी वाकिफ नहीं शायद ..
हाथ छोड़ गए है वो भी हमारी राह मोड़ कर ....
मेहफ़ूज़ हो हमारी शाम हमने चाहा था कई बार ....
लेकिन साकी ने जाम थमा दिया हमारा रोज़ा तोड़कर ....
दिल के कानून का भी है अजीब कारोबार ...
सजा हमें मिली है। . और कातिल जाता है खंजर छोड़ कर ....
क़यामत का दिन आएगा तो खुदा से पूछूंगा मिलकर
क्या हुआ वो वादा और आज जवाब क्यों है मुख़्तसर ....
आलमपनाह
Comments
Post a Comment