क्यों सोच रहा क्या होगा
आने वाला तो कल होगा
आज जलता जा तू अग्नि सा
कल आज से ज्यादा प्रखर होगा
साहिल पे रहने वालो को
क्या पता कहा समंदर होगा
तू बहता जा लेहरो में
तू एक दिन सफल होगा
खूब लड़ा था रण में तू
बिन सोचे क्या तेरा हशर होगा
रण में सब सोचते रहते थे
अब तेरे जैसा जोई कौन होगा
जो कहता है तू करता जा
तेरा आज नहीं तो कल होगा
न सोच दुखो के बारे में
सुख एक दिन स्वयं प्रकट होगा
तू मन से जी अभिमान से जी
अंत में तेराही विजय होगा
सदा करम तू करता जा
मनुष्यता एहि तेरा धरम होगा। ....
आलमपनाह......
Comments
Post a Comment